
प्रतापगढ़. महीने भर से चल रहा पुलिस अधीक्षक और वकीलों के बीच टकराव आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। दोनों तरफ से मचे घमासान में पुलिस अधीक्षक को आखिरकार वकीलों की सभी मांगों पर हामी भरनी पड़ी जिसके बाद आमरश अनशन समाप्त हुआ।
बतादें कि पिछले महीने भर पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जाने के लिए कचहरी परिसर की तरफ के गेट को एसपी ने बंद करा दिया था। जिसके बाद वकीलों का हंगामा शुरू हो गया। विरोध में वकीलों ने गेट का ताला तोड़कर एसपी के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच एसपी ने फिर तालाबंदी करा दी।
दोनों तरफ से लगातार विरोध की स्थित बढ़ने पर दो दिन पहले वकीलों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस आमरण अनशन के पीछे और कई राजनैतिक पार्टियों ने भी सपोर्ट करने लगे जिसके चलते अधिवक्ताओ का पक्ष मजबूत हो गया।
देखते ही देखते अधिवक्ताओं का अनशन बड़ा होता गये। इस स्थिति में अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। ऐसे में कई अधिकारियों ने एसपी शगुन गुप्ता से बात कर मामले को सुलझाने में ही भलाई समझी। आखिरकार शनिवार को अधिवक्ताओं की सभी मांगों का मान लिया गया और जूस पिलाकर इनके अनशन को समाप्त कराया गया।