17 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

दूल्हे की शक्ल देख दुल्हन बोली- फोटो किसी और का शादी किसी से … वापस लौटा दी बारात

प्रयागराज में एक दुल्हन ने बारात लौटा दी। दुल्हन का कहना था कि जिस दूल्हे की फोटो उसे दिखाई गई थी वह यह नहीं है। यह तो मेरे पिता की उम्र का है। मैं इससे शादी कैसे कर लूं। बारात इंदौर से आई थी।

AI Generated Symbolic Image.

प्रयागराज: शादियों में अदला-बदली की खबरें तो अक्सर सामने आती हैं, लेकिन प्रयागराज में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जहां ऐन वक्त पर दुल्हन को दूल्हे की सच्चाई का पता चल गया और उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि खूब हंगामा हुआ, पुलिस बुलानी पड़ी और अंततः दूल्हे को खाली हाथ बरात के साथ वापस लौटना पड़ा। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है।

दूल्हे को देख दुल्हन ने कहा- 'ये तो मेरे पिता की उम्र का है!'

यह घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर से बरात आई थी। दुल्हन पक्ष ने बारातियों का खूब सत्कार किया। जलपान और खातिरदारी के बाद जब शाम को बरात दरवाजे पर लगी और द्वारचार की रस्म शुरू होने वाली थी, तभी एक बड़ा मोड़ आया। शादी के लिए तैयार होकर बैठी दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा, वह हक्का-बक्का रह गई।

दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार करते हुए कहा कि जो दूल्हा सेहरा पहनकर आया है, उसकी उम्र उसके पिता के बराबर है। उसने साफ शब्दों में कहा कि वह इतनी उम्र के दूल्हे से शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में अचानक अफरा-तफरी मच गई और पूरे माहौल में खलबली मच गई।

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्हें शादी से पहले किसी और युवक की फोटो दिखाई गई थी, लेकिन जब बरात आई तो सेहरा पहने कोई और ही दूल्हा था, जिसकी उम्र काफी ज्यादा थी। यह सरासर धोखा था।

यह भी पढ़ें : दुल्हन बनाने का किया था वादा, युवक ने अर्थी पर भरी प्रेमिका की मांग… पंडित जी ने पढ़े मंत्र

घंटों चली पंचायत, पुलिस को बुलाना पड़ा

दुल्हा बदलने के आरोप लगाते हुए कन्या पक्ष के लोगों ने बरात में जमकर हंगामा किया। घंटों तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। स्थिति बिगड़ते देख यूपी 112 और फूलपुर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

दुल्हन पक्ष के कड़े रुख को देखते हुए ज्यादातर बाराती रात में ही इंदौर के लिए रवाना हो गए। जो बाराती रुके थे, उनके लिए घरातियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए भोजन की व्यवस्था की और सुबह उन्हें घर जाने दिया। इंदौर से आई यह बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।