परिवार ने हत्या के बाद क्राउन होटल के मालिक प्रदीप जायसवाल और नगर निगम के एक कर्मचारी के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस ने हत्याका एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं। इसमें युवक स्कूल बैग से पिस्टल निकालता भी दिख रहा है। ये प्रोफेशनल शूटर बताए जा रहे हैं, क्योंकि बाइक से केवल एक ही गोली मारी गयी, जिससे वकील साहब की मौत हो गयी।