24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: 5 से 15 अक्टूबर तक स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें नियम

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को शाम को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। साथ ही आनलाइन पंजीकरण के लिए भी लिंक भी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। आनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है। स्नातक में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी मांगे गए डीटेल को पूरा कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 4 Oct 2022, 11:57 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: 5 से 15 अक्टूबर तक स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें नियम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: 5 से 15 अक्टूबर तक स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें नियम

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पांच अक्टूबर से पंजीकरण शुरू हो रहा है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को शाम को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। साथ ही आनलाइन पंजीकरण के लिए भी लिंक भी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। आनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर रखी गई है। स्नातक में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी मांगे गए डीटेल को पूरा कर सकते हैं।

प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार लिंक से कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि पंजीकरण के लिए https://aucuetug2022.cbtexam.in/ वेबसाइट बनाई गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वरीयता देने वाले वैध एनटीए स्कोर वाले उम्मीदवार लिंक से पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवार विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी पात्रता की जांच करें और आनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए निर्देशों का पालन करें। मांगे गए डाटा डीटेल को भरकर पूरे प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दुर्गा पंडाल भदोही अग्निकांड: आग में झुलसे चार लोग एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती, 24 घंटे निगरानी के लिए डॉक्टर तैनात

मेरिट के आधार पर छात्रों के आनलाइन प्रवेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दिया है कि लअभ्यर्थियों को सीयूईटी एप्लीकेशन नंबर, रोलनंबर, आधार नंबर के साथ अन्य भारांक संबंधित जानकारियां भरनी होंगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों के आनलाइन प्रवेश करेगा। यह लिंक रात 12 बजे के बाद सक्रिय हो जाएगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत सभी संगठन कालेजों में बीए, बीएससी, बीकाम, बीएलएलबी पाठ्यक्रमों की करीब 15 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। सभी छात्र बुधवार से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग