25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज

शुक्रवार को सुबह से ही छात्रों का हुजूम विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हो गया है। हजारों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर विरोध किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति के नाम से दाग दिया और पिंडदान करते हुए सिर मुड़वाकर विरोध दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 23 Sep 2022, 2:31 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने कुलपति के नाम मुंडवाया सिर, कल करेंगे भोज

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए 400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को सुबह से ही छात्रों का हुजूम विश्वविद्यालय कैंपस में जमा हो गया है। हजारों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर विरोध किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति के नाम से दाग दिया और पिंडदान करते हुए सिर मुड़वाकर विरोध दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट से महिला को गाली देने वाले आरोपी श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत

छात्रों ने जमकर की नारेबाजी

फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के 18वें दिन छात्रों ने जमकर विरोध किया। सभी छात्र गुरुवार को कुलपति का प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाले थे। इसके बाद शुक्रवार को छात्रों ने विरोध में सिर मुड़वाकर दाग देकर पिंडदान किया। आंदोलन में बैठे छात्र सत्यम कुशवाहा ने कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बात नहीं मानी तो आगे प्रदर्शन प्रदेश लेवल पर होगा। अमरण अनशन पर बैठे छात्रों को कुछ हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों का आक्रोश देखने को तैयार रहे।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि को लेकर रेलवे ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर किया विशेष इंतजाम, 11 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

जारी है अमरण अनशन

फीस वृद्धि के छात्रों का अमरण अनशन जारी है। छात्रों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिए गए हैं। छात्रों द्वारा फीस वृद्धि के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में प्रोफेसर ने आंदोलनकारियों का किया समर्थन, कुलपति की निकली शवयात्रा

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग