
यूपी बोर्ड का अजब-गजब कारनामा: परीक्षा कराई समाजशास्त्र की और परिणाम जारी किया दूसरे विषय की
प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होने के बाद शिकायत मिलने पर गजब का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय कार्यालय स्थित सेल में बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर पहुंची एक छात्रा हैरान कर देने वाली बात बताई। छात्रा ने समाजशास्त्र की परीक्षा दी थी और जारी परिणाम में उसका विषय बदलकर नागरिक शास्त्र कर दिया गया है। जिसके वह काफी परेशान है।
ग्रीवांस सेल में शिकायत करने पहुंची थी छात्रा
यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित करने के बाद क्षेत्रीय सभी कार्यालयों में ग्रीवांस सेल बनाया गया है। किसी भी विद्यार्थी को अगर परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी दिखे तो वह शिकायत कर सकें। इसीलिए इस सेल का गठन किया गया है। जिले के ग्रीवांस सेल में कुल 33 विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें इंटर के 18 और हाईस्कूल के 15 परीक्षार्थी हैं। इनमें से श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा आंचल सिंह भी शामिल रही।
समाजशास्त्र की जगह नागरिक शास्त्र हुआ
शिकायत लेकर पहुंची आँचल ने समाजशास्त्र विषय की परीक्षा दी थी। लेकिन जब परिणाम आया तो विषय नागरिक शास्त्र दर्ज था। जबकि वह नागरिक शास्त्र की परीक्षा ही नहीं दी थी। हैरानी की बात यह है कि उन्हें नागरिक शास्त्र के प्रश्नपत्र में अनुपस्थित भी कर दिया गया। ऐसे में परेशान छात्रा स्कूल पहुंची। स्कूल से पत्र लेकर ग्रीवांस सेल में शिकायत दर्ज कराई। आंचल का कहना है कि यूपी बोर्ड की इस गड़बड़ी की वजह से वह पिछले कई दिनों से परेशान है। इसके साथ ही इस त्रुटि को दूर करने में भी समय लगेगा। जिसकी वजह से स्नातक के दाखिले में भी दिक्कत हो सकती है। इसी तरह कई अन्य शिकायत लेकर अभ्यर्थी पहुंचे।
Published on:
24 Jun 2022 04:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
