
प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा काफी दिनों से फरार चल रही है। बृहस्पतिवार को उसके करोड़ों के मकान को बुलडोजर से जंमिदोज करने की तैयारी है। बतादें कि वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की प्रापर्टी हड़पने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसके बाद अब पीडीए, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से सीधे कार्रवाई करेंगे। वहीं करोड़ों की प्रापर्टी हड़प कर अशरफ की पत्नी जैनब ने करोड़ों के कीमत का मकान बनवाया है। जिसे अवैध बताया गया है और अब उसपर बुलडोजर चला कर मिट्टी में मिलाया जाएगा।
प्रयागराज के सलहापुर में स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की प्रापर्टी हड़पने के आरोप में माबूद ने पूर्व मुतवल्ली, असियम और उसकी पत्नी मरियम, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, अशरफ का साला सद्दाम और जैद, सिवली के प्रधान और तारिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बड़ी कार्रवाई करने जा रहे हैं।
माफिया अतीक अहमद और उसके परिजनों, रिश्तेदारों द्वारा अरबों की जमीन पर कब्जा और निर्माण किया गया था। जिसे लगभग एक साल से जब्त और ध्वस्त किया जा रहा है। माफिया के परिवार और रिश्तेदारों द्वारा अपराध से जुटाई गई सारी संपत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई अभी जारी है। इनकी संपत्तियों की जानकारी जुटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
Updated on:
20 Jun 2024 09:58 am
Published on:
20 Jun 2024 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
