17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मदद की लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी ने आरोप पत्र को रदद् करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला सूचीबद्ध होकर कोर्ट में पेश होगा। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
less than 1 minute read
Google source verification
बाहुबली मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मदद की लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग

बाहुबली मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मदद की लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग

प्रयागराज: बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में याचिका दाखिल करके आरोप पत्र रदद् करने की मांग की है। विधायक को इस मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज,सीबीआई दाखिल करेगी रिपोर्ट

मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी ने आरोप पत्र को रदद् करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामला सूचीबद्ध होकर कोर्ट में पेश होगा। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसी मामले में अब आगे की कार्रवाई रोकने और आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लेटे हनुमान मंदिर से हटा बाढ़ का पानी, 13 दिन बाद शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी कर बेटे अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जांच प्रक्रिया के साथ ही आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट से इत्र कारोबारी पीयूष जैन को मिली जमानत, जेल से रिहा करने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए व्यक्तिगत मुचलके व दो प्रतिभूति लेकर जेल से रिया करने का निर्देश दिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग