माया की रैली में भीड़ तो होती ही है प्रदेश में सबसे मजबूत कैडर की नेता जो मानी जाती है, लेकिन इस बार की रैली और भीड़ दोनों इलाहाबाद के साथ प्रदेश के सियासी गलियारो में नई बहस छेड़ दी है माया के मंच से यह भी साबित करने की कोशिश की अभी भी उनके सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले में कोई कमी नहीं आई है बहन जी के मंच पर सभी जातियों का समीकरण दिखा ब्राहमण, पटेल ठाकुर मुस्लिम और पिछड़े वर्ग के नेता मंच पर रहे विकास के मुद्दे पर राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह दावा किया की बसपा ही यूपी में अच्छे दिन ला सकती हैं।