
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने अष्टमी पर देवी मंदिरों में किया पूजन अर्चन
प्रयागराज: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शहर के प्राचीन देवी मंदिरों में जाकर विधिवत पूजा अर्चना एवं उपासना की। वहीं लोक कल्याण की कामना की। मंत्री नन्दी ने शहर पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की।
प्रयागराज में प्रवास के दौरान मंत्री नन्दी ने सोमवार को प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के राजरूपपुर, चकिया और बेनीगंज इलाके में भ्रमण किया। संगठन को मजबूती प्रदान करने व पार्टी के मंडल पदाधिकारियों का हाल चाल लेने के लिए मंत्री नन्दी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व वार्ड अध्यक्षों के घर पहुंचे।
मंत्री नन्दी ने राजरूपपुर में विनीत उपाध्याय, वार्ड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मंडल महामंत्री रंजन शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष राजरूपपुर अजय सुब्रत सिंह, एडवोकेट अशोक कुमार निगम, एडवोकेट आरपी सिंह, नीरज कुमार पूरी, समीर सोनकर, वार्ड अध्यक्ष नागेंद्र सिंह बिसेन, वार्ड अध्यक्ष मयंक साहू, पूर्व पार्षद नटवरलाल भारतीय, वार्ड अध्यक्ष बेनीगंज सुशील शर्मा आदि पदाधिकारियों के घर जाकर परिवार के सदस्यों व मोहल्लों के लोगों से मुलाकात किया। लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
भ्रमण के बाद मंत्री नन्दी ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर ललिता देवी मंदिर में जाकर मां ललिता देवी के चरणों में मत्था टेका। विधि विधान पूर्वक पूजा एवं अर्चना की। मंत्री नन्दी ने मां कल्याणी देवी मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में जाकर मां काली की उपासना की। मंत्री नन्दी इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित दुर्गा पूजा और काली पूजा में सम्मिलित हुए।
Published on:
3 Oct 2022, 7:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.