12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज आगमन कल, वजह जानें क्यों

- यूपी विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। सभी दलों के नामचीन नेता जनता के बीच अपनी पार्टी की पैरवी कर उनसे वोट मांग रहे हैं। राहुल गांधी का 5 दिसम्बर को प्रयागराज आ रहे हैं। पर न तो पार्टी नेताओं से मिलेंगे और न हीं कार्यकर्ताओं। सब में खुसुर पुसुर हो गई है। पर वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज आगमन कल, वजह जानें क्यों

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रयागराज आगमन कल, वजह जानें क्यों

प्रयागराज. कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी का पांच दिसंबर को प्रयागराज आएंगे। राहुल गांधी का चार्टर्ड प्लेन रविवार की शाम चार बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन जाएंगेे। शाम को वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद राहुल गांधी देर शाम दिल्ली रवाना हों जाएंगे। आजकल यूपी में राहुल गांधी का आना काफी कम हो गया है। इक्का दुक्का ही राहुल गांधी यूपी में नजर आते है। वैसे तो छह अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के साथ यूपी आए।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी, कमला नेहरू स्‍मारक ट्रस्‍ट की ट्रस्‍टी के पुत्र के विवाह में शामिल होंगे। संगम नगरी प्रयागराज में राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। खासतौर से स्वराज भवन को सजाया जा रहा है। राहुल गांधी कमला नेहरू स्मारक ट्रस्ट की ट्रस्टी मधु चंद्र के पुत्र के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। राहुल गांधी का निजी दौरा बताया जा रहा है। प्रयागराज आगमन के दौरान राहुल गांधी पार्टी नेताओं से सार्वजनिक तौर पर न तो मिलेंगे और न ही संगठनात्मक रूप से किसी तरह की चर्चा ही करेंगे।

सरकार पर आंकड़ा नहीं कांग्रेस के पास है :- वैसे तो राहुल गांधी लगातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहाकि, कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गलती मानी है और माफी भी मांगी है। लेकिन सरकार कह रही है कि उसके पास किसानों की मौत का आंकड़ा नहीं है। राहुल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के पास जान गंवाने वाले 503 किसानों की सूची है।

अंडमान की करनी है सैर तो आईआरसीटीसी का सस्ता पैकेज, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग