1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंडमान की करनी है सैर तो आईआरसीटीसी का सस्ता पैकेज, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

- आइआरसीटीसी जनवरी में अंडमान की सैर कराएगा। लखनऊ से सात जनवरी को शुरू होकर 12 जनवरी को वापस लखनऊ में आएगी। आइआरसीटीसी का यह पैकेज बेहद सस्ता है। इसमें छह दिन और पांच रात का पैकेज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Dec 2021, 6:42 AM IST

अंडमान की करनी है सैर तो आईआरसीटीसी का सस्ता पैकेज, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

अंडमान की करनी है सैर तो आईआरसीटीसी का सस्ता पैकेज, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

लखनऊ. जनवरी के खुशनुमा मौसम में अगर अंडमान की सैर करनी है तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से अपना पैकेज शीघ्र बुक कराएं। अंडमान का एयर टूर पैकेज छह दिन और रात का होगा। लखनऊ से सात जनवरी को शुरू होकर 12 जनवरी को वापस लखनऊ में यह यात्रा खत्म होगी। यह पैकेज इतना सस्ता है कि आपका दिल अंडमान जाने का ललचाएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप का बंगाल की खाड़ी में स्थित है। नैचुरल ब्यूटी के लिए यह बेमिसाल माना जाता है। यहां के लैंडस्केप से लेकर चिड़ियों की आवाज तक और समुद्र की लहरों की गहराई से ताड़ के पेड़ों की छांव तक जहां देखें अंडमान की सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं है। इसी प्राकृतिक सुंदरता और अछूती खूबसूरती को देखने के लिए आईआरसीटीसी का किफायती पैकेज आपको अंडमान और निकोबार की सैर करा सकता है।

अंडमान का एयर टूर पैकेज के कार्यक्रम :- आईआरसीटीसी अंडमान का एयर टूर पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मन्दिर व विक्टोरिया मेमोरियल, पोर्टब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, ऐतिहासिक सेलुलर जेल लाइट एंड साउंड शो, समुद्र्रिका (नेवल मैरीन) म्यूजियम व सागरिका इम्पोरियम, हैवलाॅक में राधानगर बीच व कालापत्थर बीच और बराटांग आइलैंड का भ्रमण कराएगा।

टूर पैकेज की कीमत :- इस टूर पैकेज में लखनऊ से कोलकाता व कोलकाता से पोर्टब्लेयर के साथ ही साथ वापसी यात्रा की व्यवस्था फ्लाइट से की जाएगी। इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, डीलक्स होटलों/रिजॅार्ट में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट व डिनर) आईआरसीटीसी कराएगा। इस पैकेज में दो व्यक्तियों के एक साथ होटल में ठहरने पर प्रति व्यक्ति 51,900 रुपए, तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर पैकेज प्रति व्यक्ति 48 हजार रुपए होगा।

पहले आओ पहले पाओ :- आईआरसीटीसी

आईआरसीटीसी के उक्षे लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि, पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।

टूर पैकेज की बुकिंग यहां से कराएं :- इस टूर पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में कराई जा सकती है। साथ ही आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर आनलाइन बुकिंग हो सकती है। इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी के इन नंबरों पर भी कराई जा सकती है।

आईआरसीटीसी के नम्बर :-

लखनऊ के नंबर 8287930912,
कानपुर के नंबर 8287930934/ 8287930932,
गोरखपुर में 8595924273/8595924297
वाराणसी के 8595924274/8287930939,
झांसी में 8287930933/8595924300
प्रयागराज के 8287930932/7081586383,
झांसी के 8287930933/8595924300
आगरा के नंबर 8595924302।

Surya Grahan 2021: साल 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज, जानें क्या करें और क्या न करें

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश