23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dating App Fraud: 14 मुकदमे, नोटों के बंडलों के साथ वायरल फोटो, अब आरोपी युवती के खिलाफ CM योगी से गुहार

Dating App Scam: डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ब्लैकमेल और वसूली के आरोपों में घिरी युवती के खिलाफ पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की मांग की है। जानिए पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
saga fraud mastermind sameer agarwal has fled abroad

सागा ठगी का मास्टरमाइंड समीर अग्रवाल विदेश भागा - Demo pic- source- AI Grok

Dating App Blackmail: डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से दोस्ती कर उन्हें कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और लाखों रुपये की वसूली करने के आरोपों को लेकर एक युवती फिर चर्चा में है। इस मामले में प्रयागराज के एक पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में दावा किया गया है कि युवती के खिलाफ प्रयागराज और लखनऊ में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोस्ती के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, युवती पहले डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क करती थी। बातचीत बढ़ने के बाद वह दोस्ती और शादी का भरोसा दिलाकर मुलाकात करती। आरोप है कि बाद में निजी फोटो और वीडियो के जरिए लोगों पर दबाव बनाकर उनसे बड़ी रकम वसूली जाती थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोध करने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी जाती थी।

मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

प्रयागराज के एक पीड़ित और हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नूर आलम ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि युवती और उसके कथित नेटवर्क ने कई लोगों को इसी तरह निशाना बनाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कई मुकदमे दर्ज होने का दावा

शिकायत में कहा गया है कि युवती के खिलाफ प्रयागराज और लखनऊ के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धमकी देने, ब्लैकमेलिंग और अन्य आरोपों से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। वहीं युवती की ओर से भी अलग-अलग लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए जाने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

मामले के बीच युवती की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। इनमें नोटों के बंडलों और हथियारों के साथ फोटो होने की बात कही जा रही है। हालांकि इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के बाद होगी सच्चाई साफ

फिलहाल पीड़ित की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है। अब यह मामला जांच एजेंसियों के स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोप कितने सही हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग