7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक अहमद के बेटे अबान को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में जाने के लिए जेल में तड़प रहे भाई उमर और अली

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Funeral Update: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का आज प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा। जेल में बंद बड़े भाई उमर और अली ने जनाजे में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की है।
2 min read
Google source verification
Atiq Ahmed Son Abaan Death, Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Funeral Update

अतीक अहमद के बेटे अबान को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक (फोटो- पत्रिका नेटवर्क)

Atiq Ahmed Son Abaan Death: माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा झांसी कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था अबान

अबान अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कानपुर से झांसी जा रहा था। वे सभी झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार देर रात अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में अबान और सोनू के शवों का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया।

आखिरी दीदार के लिए उमर और अली ने मांगी पैरोल

अपने छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे उमर और अली बेहाल हैं। दोनों भाई अबान को आखिरी बार देखना चाहते हैं। मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है जबकि अली अहमद झांसी जेल में है। दोनों ने अपने भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई होने की उम्मीद है। पैरोल मंजूर होने पर ही वे जनाजे में शामिल हो सकेंगे।

पिता अतीक की कब्र के बगल में होगा सुपुर्द-ए-खाक

पोस्टमार्टम के बाद अबान और उसके साथी सोनू का शव दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ प्रयागराज के हटवा गांव पहुंच चुका है। सोनू का अंतिम संस्कार हटवा गांव के कब्रिस्तान में किया जाएगा। वहीं अबान को उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान कसारी मसारी में जुमे की नमाज के बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद उसके भाई अशरफ और बेटे असद को भी दफनाया गया था। अबान की कब्र उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है।

कौन-कौन था कार में सवार

हादसे का शिकार हुई क्रेटा कार अतीक की मौसेरी बहन के दामाद जैद की थी जो उसे शादी में मिली थी। दुर्घटनाग्रस्त कार से द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान और द इडियट जैसी किताबें तथा एक सिगरेट की डिब्बी भी मिली है। घायलों में उमर नाम का एक रिश्तेदार भी शामिल है जिसके हटवा स्थित घर में अतीक का परिवार चकिया वाले घर पर बुलडोजर चलने के बाद से शरण लिए हुए है। इसके अलावा घायल फारूक और जैद भी अबान के करीबी दोस्त व रिश्तेदार हैं और हमेशा उसके साथ रहते थे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग