20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे का कारोबार कराती है यह महिला ,लगा बच्चा यादव की हत्या कराने का आरोप

गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा, पुलिस रिकॉर्ड में बच्चा भी हिस्ट्रीशीटर

2 min read
Google source verification
murder case

allahabad

प्रयागराज। मंगलवार को एक बार फिर शहर में अफरा तफरी मची रही। सोमवार की रात कटरा इलाके के रहने वाले बच्चा यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में भयंकर आक्रोश रहा व्यापारियों ने कटरा का बाजार बंद कर रखा,बॉडी चौराहे पर रख गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों हंगामा किया। सोमवार को अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जमकर हंगामा हुआ था।

दरअसल बीती देर रात कटरा में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बच्चा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसका आरोप कटरा की ही रहने वाली एक महिला और उसके परिवार पर लगा है। परिजनों का कहना है कि महिला नशे का कारोबार करती है साथ ही तमाम तरीके के अवैध कामों में वह और उसका परिवार लिप्त है, बच्चा यादव जिसका विरोध करता था। जिसके चलते उसकी हत्या कराई गई है। देर रात हंगामे के बीच पुलिस बच्चा की बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस ले गई स्थानीय लोगों के गुस्से को भाप चुकी पुलिस ने पूरे कटरा और कचहरी के इलाके में फोर्स तैनात कर दी थी। मंगलवार की दोपहर जैसे ही पीएम हाउस से बच्चा की बॉडी घर पहुंची लोग आक्रोशित हो उठे। तत्काल आरोपी महिला को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस के साथ भीड़ आरोपी के घर तक गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

एडीएम सिटी अशोक कनौजिया एसपी गंगा पार सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुटे रहे घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस चौराहे से डेड बॉडी को हटवाने में सफल हुई, इस दौरान कटरा कचहरी के पूरे इलाके में अफरातफरी मची रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि नशे का विरोध करने को लेकर बच्चा की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें

वक़ील की हत्या के बाद बड़ा प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय का गेट तोड़ कर घुसे अंदर, योगी सरकार को चेतावनी

परिजनों की मानें तो कटरा में रहने वाली एक महिला जो स्मैक का व्यापार करती है। कुछ दिनों पहले कर्नलगंज थाना अंतर्गत उस महिला और उसके परिजनों को नशीले पदार्थ के साथ बच्चा यादव ने गिरफ्तार कराया था। जिसके बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी।परिजनों ने कहा कि जिसका बदला लेने के लिए हत्या कराई गई। हालांकि पुलिस की मानें तो बच्चा यादव का बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है वह हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज है।

यह भी पढ़ें

एकेडमिक काउंसिल ने इलाहाबाद विवि में छात्रसंघ समाप्त करने का फैसला किया, भारी विरोध

कप्तान अतुल शर्मा ने कहा कि बच्चा यादव की हत्या के पीछे जो भी लोग हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पुलिस हर तथ्य पर जांच कर रही है। परिजनों ने जिन पर आरोप लगाया है उनकी तलाश की जा रही है।उसके घर पर दबिश दी गई उसके घर वाले फरार है। महिला की भी जानकारी इकट्ठी की जा रही उसके ऊपर भी कुछ मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं जल्द ही मामले का खुलासा होगा।