6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा…झोपड़ी के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पिता और तीन बच्चों की मौत

बुधवार तेज रफ्तार बालू से भरे ट्रक ने झोपड़ी के बाहर सो रहे परिवार को रौंद दिया। हादसे में पिता और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर घटना के बाद से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक को जब्त किया। ट्रक मालिक और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रयागराज में बुधवार भोर में नैनी थानाक्षेत्र में एक ट्रक निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस पर जा रहा था इसी बीच उससे कुचलकर पिता समेत 3 बच्चों की मौत हो गई, हृदय विदारक घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले कर कानूनी कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या धाम में तेज रफ्तार का कहर…अनियंत्रित डंपर ने कई राहगीरों को रौंदा, एक की मौत कई घायल

झोपडी बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, चार की मौत

नैनी में यमुना पुल के पास रेलवे का निर्माणाधीन पावर हाउस है। मजदूर छोटेलाल का परिवार इसी पावर हाउस में काम करता था। बुधवार तड़के पूरा परिवार झोपड़ी के बाहर सो रहा था। तभी एक ट्रक वहां से गुजरा और परिवार के लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। सूत्रों के मुताबिक नैनी के लेप्रोसी चौराहे के पास रेलवे का नया पावर हाउस बन रहा है। बुधवार सुबह हादसे की सूचना मिली। हादसे में छोटेलाल और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव का रहने वाले थे। नैनी थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि जिस समय घटना हुई, ड्राइवर ट्रक को बैक कर रहा था। पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया है। ड्राइवर घटना के बाद से फरार है।