
गंगा -यमुना के पानी ने मचाया हाहाकार,देर रात जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, बन्द किए गए स्कूल कॉलेज
प्रयागराज। जिले में बाढ़ की भयावह स्थित को देखते हुए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए है।जिसके तहत गंगा एवं यमुना नदी के तट से 5 किलोमीटर की दूरी के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक तथा शहरी क्षेत्र के तटीय विद्यालयों में सुरक्षा के मद्देनजर 18 सितंबर 2019 से 21 सितंबर 2019 तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चंद्र गोस्वामी ने जनपद प्रयागराज में बाढ़ के दृष्टिगत गंगा एवं यमुना नदी के तट से 5 किलोमीटर की दूरी के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त बोर्ड यूपी बोर्ड सीबीएसई आईसीएससी आईएससी के कक्षा 1 से 12 तक तथा शहरी क्षेत्र के तटीय विद्यालयों में छात्र. छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से 18 सितंबर 2019 से 21 सितंबर 2019 तक शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश दिया है। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु आदेशित किया है।
बता दें कि अन्य प्रदेशों के डैमो से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से प्रयागराज में जलस्तर बढ़ रहा है दोनों नदियां खतरे के निशान को पार कर रही है। जिसके चलते हजारों ग्रामीणों सहित शहरी मोहल्ले इलाके बाढ़ की जद में है जिसके चलते सैकड़ों स्कूलों में पानी भर गया है। जिले के कई गांव का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने देर रात विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।
वहीं जिला प्रशासन ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एयरफ़ोर्स की मांगी है। साथ ही तटीय इलाकों में स्थिति भयावह होने पर सेना की मदद लेने का भी आवाहन किया गया है। सोमवार की रात उत्तराखंड के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का खतरा प्रयागराज में बढ़ गया है।देर रात प्रशासन द्वारा बन्द किए गए विद्यालयों कि सूची जारी की गई साथ ही तटीय इलाकों में सतर्क रहने का अलर्ट भी जारी किया गया। बचाव राहत कार्य के लिए टीमें गठित कर दी गई है। राहत शिविरों में तैनात स कर्मियों के नाम नम्बर साझा किये गये है।
Updated on:
18 Sept 2019 12:39 am
Published on:
18 Sept 2019 12:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
