
जानिए प्रयागराज बवाल के मास्टरमाइंड जावेद अहमद की बेटी आफरीन फातिमा के बारे में, क्या हैं जेएनयू से कनेक्शन का सच
प्रयागराज: संगमनगरी में शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर अब चर्चा का विषय बना है। शनिवार को बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। लेकिन हिंसा के बाद लगातार जावेद पंप की बेटी नाम चर्चा में आया। आइए जानते हैं जावेद पंप की बड़ी बेटी आफरीन फातिमा और जेएनयू का कनेक्शन का सच...
जेएनयू की रही पूर्व छात्रा
प्रयागराज बवाल का मास्टरमाइंड जावेद पंप की बड़ी बेटी आफरीन फातिमा जेएनयू की पूर्व छात्रा रही है। उसका विवादों से गहरा नाता रहा है। पढ़ाई करने के दौरान गत कुछ वर्षो में वह जेएनयू और इससे बाहर होने वाले हर देश विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लेती रही है। इसके अलावा वह प्रयागराज में हुए शाहीनबाग साजिश के मास्टरमाइंड शरजील इमाम की करीबी बताया जा रहा है। इसके साथ ही उसने जेएनयू के भाषा विज्ञान केंद्र से स्नातकोत्तर (एमए) किया और 2021 में यूनिवर्सिटी छोड़कर चली गई। जानकारी मिली है कि आफरीन ने प्रयागराज के सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल से हाईस्कूल और इंटर पास किया। स्नातक (बीए) के लिए उसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में दाखिला लिया था। एएमयू से उसने लिंग्विस्टिक्स में बीए आनर्स और एमए किया।
राजनीति में रही सक्रिय
पढ़ाई की दौरान वह महिला कॉलेज की अध्यक्ष रहते हुए एएमयू में छात्र राजनीति बहुत सक्रिय रही है। वहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद जेएनयू में दाखिला लिया था। 2019 में दिल्ली में सीएए व एनआरसी के खिलाफ चले आंदोलन में उसने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। पुलिस का कहना है कि शाहीनबाग साजिश के मास्टरमाइंड शरजील इमाम की वह करीबी है। अफजल गुरु को भी उसने निर्दोष बताया था, जिसे 2001 में संसद हमले का दोषी ठहराते हुए फांसी दी जा चुकी है।
कर चुकी है भीड़ को भड़काने की कोशिश
25 जनवरी, 2020 को ट्विटर पर पोस्ट किए गए 45 सेकंड के एक वीडियो में फातिमा ने भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए कहा था कि उसने महसूस किया है कि न तो सरकार और न ही सुप्रीम कोर्ट मुस्लिमों के भरोसा के लायक है। इसके अलावा वह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई है। इसके साथ ही प्रयागराज में हुए मंसूर पार्क चल रहे विरोध में शामिल हुई थी और न्यायलय के खिलाफ विवादित बयान दिए थे।
Published on:
13 Jun 2022 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
