
hatya
प्रयागराज। रविवार को देर रात सोरांव थाना क्षेत्र के फाफामऊ इलाके में अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में सोमवार को जनपद न्यायालय में दिन भर हंगामा चला । जिला कचहरी के अधिवक्ता न्यायिक कामों से विरत रहे। साथी अधिवक्ता की हत्या से नाराज़ अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला योगी सरकार क़ा पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।
वकीलों का प्रदर्शन देखते हुए कचहरी के सभी मार्गों को डायवर्ट किया गया प्रदर्शनकारियों से जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर घंटों नारेबाजी की और एडीएम सिटी अशोक कनौजिया को ज्ञापन देकर अपनी बात रखी।नाराज वकीलों ने कहा की हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो । साथ ही मृतक के परिजनों को पचास लाख क़ा मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ये मांग जिला प्रशासन ने जल्द पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगें।
सोरांव क्षेत्र के गोहरी रेलवे क्रॉसिंग के पास अधिवक्ता सुशील पटेल (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुशील गोहरी के पास ही तिवारीपुर लेहरा गांव के रहने वाले थे। लेकिन पिछले कई सालों से वह फाफामऊ कस्बे में किराए के मकान में अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे। देर रात अधिवक्ता की हत्या की सूचना मिलते ही पीएम हाउस पर वकीलों का जमावड़ा हो गया। नाराज़ वकील प्रयागराज की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी को हटाने की मांग करते हुए मृतक के परिजनों को पचास लाख के मुआवजे की मांग की जिस पर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने सारी मांगो को मानते हुए औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही थी।
परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल देर रात ही अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज़ कर घटना की तहकीकात औऱ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित कई टीमों को लगा दिया गया। एसएसपी अतुल शर्मा के मुताबिक़ अधिवक्ता सुशील पटेल पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करने लगे थे आशंका है की उनकी हत्या प्रॉपर्टी के विवाद से ही जुड़ी हुई है। उन्होने कहा की पुलिस को घटना के बारे में कुछ क्लू मिलें हैं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। वहीं साथी अधिवक्ता की हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने आज़ जिला कचेहरी में काम बन्द कर जिला प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का कहना है की जिला प्रशासन अधिवक्ताओं के मामलों को गंभीरता से नहीं लेता जिसकी बदौलत लगातार अपराधी अधिवक्ताओं को निशाना बनाते हैं। नाराज़ अधिवक्ताओं ने कहा की सुशील पटेल की हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व मृतक को पचास लाख का मुआवजा औऱ सुरक्षा के लिए शस्त्र दिए जाएं।
Published on:
24 Jun 2019 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
