24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार शिक्षा के बाजारीकरण करने पर तुली – नीरज कुंदन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं भी एक छात्र हूं और यह मोदी सरकार नहीं चाहती कि गरीबों वंचितों के बच्चे पढ़ाई लिखाई कर समाज की मुख्यधारा में आए, यह लगातार शिक्षा का व्यवसायीकरण बाजारीकरण कर रही है और सारे सरकारी ठिकानों को अडानी और अंबानी के हाथों बेच रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 28 Sep 2022, 4:56 PM IST

मोदी सरकार शिक्षा के बाजारीकरण करने पर तुली - नीरज कुंदन

मोदी सरकार शिक्षा के बाजारीकरण करने पर तुली - नीरज कुंदन

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी 400% फीस वृद्धि के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का बुधवार को 23वां दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एवं छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,छात्र नेता अजय सम्राट, सिद्धार्थ कुमार गोलू, अजय पांडे बागी निरंतर फीस वृद्धि के विरोध में आवाज बुलंद करने में जुटे हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्रों को माल्यार्पण किया और धरने को समर्थन दिया।

मोदी सरकार छात्र हित के है खिलाफ

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं भी एक छात्र हूं और यह मोदी सरकार नहीं चाहती कि गरीबों वंचितों के बच्चे पढ़ाई लिखाई कर समाज की मुख्यधारा में आए, यह लगातार शिक्षा का व्यवसायीकरण बाजारीकरण कर रही है और सारे सरकारी ठिकानों को अडानी और अंबानी के हाथों बेच रही है। इस दौर में आप लोग एक मजबूत एवं सशक्त विपक्ष की तरह इस सरकार से लड़ रहे हो। आप बधाई के पात्र हैं,यह लड़ाई इलाहाबाद से दिल्ली तक लड़ी जाएगी। इससे पहले भी हम दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर चुके हैं आगे से हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे।

अबतक है जान तबतक चलेगा अनशन

अनशन पर बैठे एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष एव छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि अभी हमें अपनी उर्जा को बचाकर के रखनी है,अभी हमें इस लड़ाई को और भी मजबूती से लड़नी है। हम परिणाम से ज्यादा दूर नहीं,इस आंदोलन को हमें अहिंसात्मक तरीके से आगे चलाना है। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी अविनाश यादव कहा कि छात्र अपने पेट की नसों को नहीं छोड़ रहा है और विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार संवादहीनता के दौर से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के पांच परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई पीसीएस मेंस- 2022 की परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव, जितेश मिश्रा, पृथ्वी प्रकाश तिवारी,सत्यम कुशवाहा, अमित द्विवेदी, आदर्श भदौरिया, चंद्रशेखर अधिकारी ,अभिषेक शुक्ला आनंद मौर्य, अरविंद यादव समेत सैकड़ों एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग