
जल्द शुरू होगी तेरह नगरों के लिए विमान सेवा : नन्दी
इलाहाबाद. कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा है कि जल्द ही संगम नगरी से तेहर शहरों जुड़ जाएंगे। और इस सेवा के तहत ग्यारह मण्डल मुख्यालयों से नई उड़ान सेवा शुरू की जायेगी। नन्दी ने यह जानकारी मीडिया को शहर का भ्रमण करने और विधायक निधि के अन्तर्गत स्वीकृत शहर के महाबीरन गली के शिवपुरी कालोनी में गली निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के बाद दी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों का चैड़ीकरण कर आवागमन को और सुविधा जनक बनाने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चल रहे कार्यों से नागरिको को दिक्कतें जरुर हो रही हैं लेकिन आने वाले समय में सभी को इसका लाभ भी मिलेगा ।
लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि शहर उत्तरी के महाबीरन की गली का निर्माण कार्य होने के बाद अब राहगीरों के आवागमन की सुविधा होगी। सरकार विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि इलाहाबाद शहर को तेरह अन्य शहरों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इलाहाबाद से कई प्रमुख शहरों बैंगलौर, भोपाल, भुवनेश्वर, मुम्बई, गोरखपुर, देहरादुन, इंदौर, कोलकाता, नागपुर, रायपुर , पुणे, पटना और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।
प्रदेश में एविएशन सेक्टर को बढ़ावा देने और विभिन्न जनपदों को हवाई सेवा से जोड़े जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश नगर विमानन प्रोत्साहन नीति 2017 प्रख्यापित की गई है। आगरा , बरेली, गोरखपुर, कानपुर, इलाहाबाद एयरपोर्ट पर सिविल इंक्लेव जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा इस सेवा के शुरू होते ही नगर वासीयों के साथ ही आप पास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। लोगों को आवागमन में आसानी होगी। कम समय में लोग अपनी यात्राएं पूरी कर सकेंगे। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी , पार्षद रुचि गुप्ता सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
INPUT- Prashoon panday
Published on:
15 Apr 2018, 12:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.