<strong>इलाहाबाद.</strong> अभिलाषा गुप्ता इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत से एक राजनीतिज्ञ और वर्तमान में इलाहाबाद नगर निगम की मेयर हैं। ये उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (उड्डयन मंत्री ) नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की धर्मपत्नी हैं। उन्होंने यूपी इलेक्शन 2017 में उतरने के लिए बीजेपी का दामन थामा था। अभिलाषा गुप्ता MA पास हैं। ये ब्राह्मण परिवार की हैं। अभिलाषा गुप्ता नंदी के तीन बच्चे हैं। इनके बड़े बेटे का नाम अभिषेक, छोटे बेटे का नाम नमन और बेटी का नाम जान्हवी है। <strong>राजनीतिक सफर</strong>अभिलाषा गुप्ता 7 जुलाई 2012 को वह इलाहाबाद महापौर के रूप में निर्वाचित हुई। ये इलाहाबाद में मेयर पद के लिए चुनी सबसे कम उम्र की महिला थी। उन्होंने 69,000 से अधिक मतों के व्यापक अंतर से भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमला सिंह को हराया। उन्हें 14 फरवरी, 2014 को केंद्रीय निकाय चुनावों में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था।अभिलाषा और उनके पति नंद गोपाल नंदी, जो बहुजन समाज पार्टी से जुड़े थे, मार्च 2012 में नागरिक निकाय चुनाव 2012 में मॉडल आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिए गये थे। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी का दामन थामा था। वर्तमान में इलाहाबाद की मेयर हैं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.