24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म आरोपी पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि फूलपुर के पूर्व विधायक सईद के पुत्र कवि ने उसे लखनऊ में ब्यूटी पार्लर बिजनेस में पार्टनर बनाने के बाद यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए धमकी देने लगा तथा विरोध पर मारपीट की। इसके बाद महिला के शिकायत पर यहां सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपित कवि की तलाश शुरू की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 29 Sep 2022, 6:51 PM IST

दुष्कर्म आरोपी पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी से विधायक रहे सईद अहमद के बेटे कवि अहमद को प्रयागराज पुलिस दुष्कर्म मामले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनपर सिविल लाइंस में ही मिंटो रोड निवासी एक महिला का यौन शोषण करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने व मारपीट का केस पिछले साल लिखा गया था। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिला न्यायालय ने वारंट जारी करते हुए गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना में 96 लाख रुपए का घोटाला, जांच टीम गठित

कई दिनों तक था फरार

दुष्कर्म और यौन शोषण का मुकदमा लिखे जाने के बाद से वह फरार था। फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी लेकिन जिला अदालत ने कवि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। आखिरकार सिविल लाइंस थाने की पुलिस कवि अहमद को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ करने के साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 51 शक्तिपीठों में से एक है मां ललिता देवी, जानें चमत्कारी मंदिर का इतिहास

पार्टनर बनाकर किया था यौन शोषण

मामले में महिला का आरोप है कि फूलपुर के पूर्व विधायक सईद के पुत्र कवि ने उसे लखनऊ में ब्यूटी पार्लर बिजनेस में पार्टनर बनाने के बाद यौन शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए धमकी देने लगा तथा विरोध पर मारपीट की। इसके बाद महिला के शिकायत पर यहां सिविल लाइंस थाने में मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपित कवि की तलाश शुरू की थी। मामले अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करेगी।