
रिक्शा और टेम्पो पर लाद ले गए डेढ़ करोड़ की नकदी, पुलिस नाकेबंदी कर हाथ मलती रह गई
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन के बाहर से एक करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर टप्पेबाज शहर से बाहर निकल चुके हैं। चोरी की घटना पता चलने के तत्काल बाद नाकेबंदी के बावजूद टप्पे बाजो ने करोड़ों रुपए शहर से बाहर जा चुका है।सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। झोपड़ पट्टियों सहित शहर के आसपास संदिग्ध बस्तियों में छापेमारी की कार्यवाही जारी है। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसके पास कुछ महत्वपूर्ण क्यों है लेकिन इन सबके बावजूद अभी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। सीसीटीवी फुटेज़ सामने आने के बाद यह भी साफ हो गया की यह गैंग बाहर का है।
एक करोड़ भरा बक्सा ले गये चोर
दरअसल एटीएम मशीन में कैश डालने वाली कैश बैंक से टप्पेबाजों ने 1करोड़ बावन लाख रुपए कैश से भरे बक्से को लेकर फरार हो गए। यह घटना शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइन साइड हुई है। जिसके बाद से हड़कंप मचा है।चोरों की तलाश में अब तक शहर के हजारों सीसीटीवी खंगाले जा चुके है। फुटेज में सामने आई तस्वीर में बक्सा ले जाते हुए चोरो को देखा जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस गैंग में इसके बाद चोरी की सूचना पर एक टेंपो ड्राइवर ने एसएसपी को जानकारी दी है,कि उस दिन शाम छह बजे सिविल लाइंस के स्टैनली रोड पर दो लोग बक्सा लेकर उसकी टेंपो पर बैठे और उस शहर के बाहर फाफामऊ तक गए उन्होंने टेंपो ड्राइवर से जल्दी चलने को कहा कहा कि अस्पताल में हमारा मरीज गंभीर हालत में बीमार है।
इसे भी पढ़े -एक करोड़ रुपये से भरा बक्सा ही चोरों ने किया गायब, ज़ोन की सबसे बड़ी चोरी से हड़कम्प
यहाँ तक दिखे चोर
वही जंक्शन से एक करोड़ 52 लाख रुपए से भरा बक्सा लेकर शहर के बाहर फाफामऊ पहुंचकर पुलिस और फाफामऊ से लेकर उसके आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है। इस घटना के खुलासे के लिए एडीजी जोन के निर्देशन में पुलिस की 6 टीमें लगाई गई है। शहर में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरे और फोन को सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया जा रहा है। वहीं पुलिस स्थानीय बदमाशों और टप्पे बाजो के अलावा दक्षिण भारत के गैंग पर भी संदेह है। आसपास के जिलों के साथ ही टप्पे बाजो पर भी नजर रखी हुई है। पुलिस फर्रुखाबाद उन्नाव समेत लखनऊ और कई जिलों में टीमें लगाकर पड़ताल करने में जुटी है।
खुलासा पुलिस के बड़ी चुनौती
अब तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि शातिर टप्पे बाजो ने वैन के पीछे के गेट से नहीं बल्कि ड्राइवर की सीट के पीछे से उन्होंने पैसा निकाला है। शहर की गलियों से होते हुए सिविल लाइंस की स्टैनली रोड पहुंचे और जहां से वह शहर के बाहर हुए एक करोड़ बावन लाख की सरेराह चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए सरदर्द है। वही तेजतर्रार कप्तान अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज के आने के बाद चोरी की पहली बड़ी घटना हुई है। जिसका खुलासा करना उनके लिए भी बड़ी चुनौती है।
Updated on:
05 Oct 2019 02:45 pm
Published on:
05 Oct 2019 02:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
