
UP assembly elections 2022: प्रयागराज में भाजपा ने बदले प्रत्याशी, जाने कौनसी सीट पर बदले गए उम्मीदवार
प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने प्रयागराज के सीटों पर बड़ा बदलाव किया है। भारतिय जनता पार्टी ने रविवार को 45 उम्मीदवार की सूची जारी की। इस सूची में प्रयागराज के कुछ विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रयागराज की कोरांव विधान सभा सीट से पहले में घोषित प्रत्याशी के स्थान पर दूसरे को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ शहर उत्तरी से भी प्रत्याशी में हर्षवर्धन का नाम फिर जोड़ दिया गया है। भाजपा ने दूसरी बार हर्षवर्धन बाजपेयी पर भरोसा जताया है।
प्रयागराज में हुआ बड़ा उलटफेर
यमुनापार की कोरांव विधान सभा सीट पर भी पार्टी ने उम्मीदवार बदल दिया है। पहले बीजेपी ने वर्तमान विधायक को हटाकर आरती कोल को टिकट दिया था फिर रविवार को देर शाम पार्टी ने नई सूची जारी करते हुए फिर से राजमणि कोल को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इसी प्रकार प्रतापगढ़ जनपद की रानीगंज विधान सभा सीट पर भी वर्तमान विधायक धीरज ओझा को भाजपा ने दोबारा मौका देकर प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रयागराज शहर उत्तरी में हर्षवर्धन को मिला टिकट
प्रयागराज जिले के शहर उत्तरी से वर्तमान विधायक हर्षवर्धन वाजपेई पर भी भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है। बीजेपी ने इस सीट के लिए लंबे समय से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कयास लगाने में जुटी थी लेकिन रविवार को पूरे दिन अटकलों का बाजार गर्म रहा। देर शाम को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से हर्षवर्धन के नाम पर फाइनल मोहर लगा दी।
प्रतापूर से अपना दल एस के खाते में गया
भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पार्टी अपना दल एस ने प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। यहां से यूपी के पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज सीट पर जीतलाल पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। जीतलाल पटेल अपनादल एस से प्रतापगढ़ के निवर्तमान अध्यक्ष भी हैं।
Published on:
07 Feb 2022 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
