4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज ,यहां बाटेंगे राहत सामग्री

  राहत शिविरों में रह रहे लोगों से करेंगे मुलाक़ात,बाटेंगे राहत सामग्री

2 min read
Google source verification
Visit of Chief Minister Yogi Adityanath in Prayagraj today

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज ,यहां बाटेंगे राहत सामग्री

यागराज। भीषण बाढ़ की चपेट में आए प्रयागराज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण करके जिले में बाढ़ की स्थिति को देखें।गे साथ ही राहत शिविरों में जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मौजूद रहेंगे।

प्रयागराज में गंगा -यमुना के रौद्र रूप से लाखों की आबादी प्रभावित है। ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों एकड़ जमीन जल मग्न है। ऐसे में आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त.व्यस्त हो गया है। जिसे देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री हवाई दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को देखेंगे इस दौरान शहर के निचले स्थानों का भी दौरा कर सकते हैं ।इस दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12:10 बजे सीएम योगी प्रयागराज पहुंचेगे। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर करेंगे।राहत सामग्री का वितरण करेंगे।बाढ़ शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से संवाद करेंगे।

इसे भी पढ़े -संगम नगरी में पानी से तबाही ,भयावह मंजर आपको हैरान कर देगा

बता दें कि प्रयागराज में गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ।प्रशासन ने अलर्ट जारी कर रखा है ।जिला प्रशासन की ओर से एयरफ़ोर्स को भी मुस्तैद रहने को कहा गया है।साथ ही सेना से भी कभी भी मदद ली जा सकती है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। स्थानीय पुलिस की मदद से राहत शिविरों की देखरेख कराई जा रही है। कमिश्नर डीएम सहित अन्य अधिकारी बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा बेहद महत्वपूर्ण होगा।

यहाँ जा सकते है शहर के छोटा बघाड़ा दारागंज, सलोरी, करेलाबाग, राजापुर, अशोक नगर, रसूलाबाद, ओम गायत्री नगर, गंगा नगर, नेवादा, गौस नगर, बेली, कमला नगर, तेलियरगंज, बलुआघाट, दरियाबाद में पांच हज़ार से ज़्यादा मकानों में बाढ़ का पानी भर गया हैं। माना जा रहा है सीएम इन इलाकों का सर्वेक्षण करेंगे। यहां सड़कें और रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। सड़कों पर नावें चल रही हैं और इलाके टापू की शक्ल में नज़र आ रहे हैं। अब तक एक लाख से ज़्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए हैं। ग्रामीण इलाकों का हाल और भी बुरा है। तीन तरफ से नदियों से घिरा हुआ है, लिहाजा गंगा यमुना और टोंस जैसी कई छोटी नदियों के कछारी इलाके के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग नावों पर गृहस्थी लादकर बाहर निकल रहे हैं। गंगापार इलाके में हालात ज़्यादा खराब हैं। बदरा- सोनौटी और गारापुर जैसे कई गावों का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है। साठ से ज़्यादा गांवों के लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।