
Crime
महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही हैं। पुणे में एक 35 साल के पति का आपराधिक चेहरा दुनिया के सामने आया है, जिसने अपनी ही वाइफ का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एक 35 साल के आईटी इंजीनियर ने अपनी वाइफ को मौत के घाट उतारदिया है। घटना पुणे के फुरसुंगी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को अपनी ही पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने किचन के चाकू से पत्नी का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना का पता तब चला जब आरोपी पति के मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी। आरोपी की पहचान राजेंद्र भाऊसाहेब गायकवाड़ के तौर पर हुई है। उसने वाइफ ज्योति राजेंद्र गायकवाड़ (उम्र 31) का गला रेत दिया। दोनों गुरुदत्त कॉलोनी, गंगा नगर, फुरसुंगी में रहते थे। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थीं। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: मंत्रियों के बेलगावी दौरे को लेकर डिप्टी सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी पति कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उसने मृत ज्योति से साल 2020 में शादी की थी। इस साल जून में ज्योति ने एक फूल जैसी बेटी को जन्म दिया था। पुलिस ने मुबातिक, राजेंद्र और ज्योति के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे क्योंकि आरोपी राजेंद्र पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ पिटाई करता था।
पड़ोसियोंके मुताबिक, दोनों में आए दिन मारपीट होती थी। अपराध की रात ज्योति अपने बच्चे के साथ घर लौटी तो उसका राजेंद्र के साथ झगड़ा हो गया और आरोपी ने कथित तौर पर किचन के चाकू से पीड़ित पत्नी का गला रेत दिया। इसके बाद ज्योति की बहन गंगा सागर बालाजी शीर्षसागर ने हडपसर पुलिस में केस दर्ज कराया है।
हडपसर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र भाऊसाहेब गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। मामले पर हडपसर पोलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिगंबर शिंदे ने बताया कि आरोपी राजेंद्र भाऊसाहेब गायकवाड़ ने अपनी वाइफ के चरित्र पर शक करते हुए उसका किचन के चाकू से गला रेत दिया है। घटना रात में हुई जब पीड़ित पत्नी अपने बच्चे के साथ घर लौटी थी।
घटना के बाद आरोपी पति काफी घबरा गया और ऊपरी मंजिल पर रहने वाले अपने मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद मालिक ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Updated on:
07 Dec 2022 04:08 pm
Published on:
07 Dec 2022 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
