24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैंने उसे ड्रिंकिंग के लिए साफ मना किया था’, केतन की मां ने सिया पर लगाए बातें छुपाने का आरोप, माता-पिता को भी बताया जिम्मेदार

Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल मौत मामले में उनकी मां का बयान सामने आया है। उन्होंने सिया गोयल पर कई बातें छिपाने का आरोप लगाया है और कहा कि परिवार ने उसे बहू माना था, लेकिन उसने भरोसा तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Harshita Saini

Jun 24, 2026

Ketan Agrawal Mother Statement

केतन अग्रवाल की मां ने लगाए सिया पर आरोप (Photo-X)

Ketan Agrawal Mother Statement: पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में अब उनकी मां का दर्द भी सामने आया है। उन्होंने सिया गोयल पर कई बातें छिपाने का आरोप लगाया है। केतन की मां ने अपने बयान में साफ कहा कि आज मेरा बेटा चला गया है इसके लिए पूरी जिम्मेदार सिया और उसका बॉयफ्रेंड चेतन है। उन्होंने अपने बयान पर सिया पर बातें छुपाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब सिया उनके घर आई थी तब उन्होंने उसे बहुत फ्रेंकली मना कर दिया था कि उनके घर में ड्रिंकिंग नहीं चलेगी और न ही वह उसे पार्टियों में जाने देंगी। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मानी और मुझसे बातें छुपाई। साथ ही उन्होंने इस मामले में सिया के माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया है और सिया के साथ-साथ उनको भी फांसी की सजा देने की मांग की है।

'हमने बहू माना, उसने धोखा दिया'

केतन की मां ने कहा कि सिया गोयल को परिवार ने हमेशा अपनी बहू की तरह माना था। वह कई बार उनके घर आई, परिवार के साथ समय बिताया और सभी से अच्छे से मिलती-जुलती थी। इसी वजह से किसी को उस पर कभी शक नहीं हुआ। केतन की मां का कहना है कि जिस लड़की को उन्होंने अपने परिवार का हिस्सा माना, उसी ने उनके बेटे की जिंदगी छीन ली।

'चार दिन से घर में कोई सो नहीं पाया'

अपने बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए केतन की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से पूरे परिवार का बुरा हाल है। घर में 15 से 20 लोग हैं, लेकिन कोई भी ठीक से सो नहीं पा रहा है। हर किसी की आंखों में सिर्फ केतन की यादें हैं। उन्होंने कहा कि उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुणे के लोहागढ़ किले पर 18 जून को 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला। आरोप है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची और उसे खाई में धक्का दे दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, केतन के माता-पिता का आरोप है कि सिया पहले भी उनके बेटे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग