5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुणे में दर्दनाक हादसा, बेकाबू टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत 3 की मौके पर ही मौत

Maharashtra Pune Accident: पुणे जिले से सामने आया है, जहां लापरवाही से वाहन चलाने से तीन लोगों की जान चली गई है। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण हादसा बेल्हा-जेजुरी हाईवे (Belha Jejuri Highway Accident) पर हुआ है। मृतकों में मां-बेटे भी शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification

पुणे

image

Dinesh Dubey

Feb 04, 2023

maharashtra_Parbhani_accident.jpg

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 2 शिक्षकों की मौत

महाराष्ट्र में सड़क हादसों (Maharashtra Accident) में जान गंवाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ताजा मामला पुणे जिले से सामने आया है, जहां लापरवाही से वाहन चलाने से तीन लोगों की जान चली गई है। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण हादसा बेल्हा-जेजुरी हाईवे (Belha Jejuri Highway Accident) पर हुआ है। मृतकों में मां-बेटे भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात बेल्हा जेजुरी हाईवे पर हुए हादसे में महिला और उसके बेटे व एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय संकेत दिलीप डोके, 40 वर्षीय विजया दिलीप डोके और 20 वर्षीय ओंकार चंद्रकांत सुक्रे के तौर पर हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़े-मुंबई: 10 हजार सैलरी पाने वाले के PAN कार्ड से हुआ 1.14 करोड़ का लेनदेन, सामने आया चीन कनेक्शन!

शिरूर तालुका के धामारी में हाइवे से संकेत डोके अपनी मां और एक दोस्त के साथ दुपहिया वाहन से धामारी की ओर से शिक्रापूर की ओर आ रहे थे। इस बीच शिक्रापूर की ओर से आ रहे आयशर टेंपो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पुणे जिले के आंबेगाव के खडकवाडी के रहने वाले थे।

इस मामले में संपत चंदर डोके ने शिक्रापूर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिक्रापूर पुलिस ने आयशर टेंपो चालक अक्षय बबन साकोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुणे जिले के चांडोली राजगुरूनगर का निवासी है। पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद क्षिरसागर की अगुवाई में मामले की आगे की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग