
मुंबई के अंधेरी में लापरवाही के कारण मजदूर की मौत
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले (Pune Crime News) में गैंगवार की संदिग्ध घटना में दो लोगों की हत्या से सनसनी मच गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुणे के यरवदा (Yerwada News) के लक्ष्मी नगर (Lakshmi Nagar) में शनिवार तड़के पुरुषों के एक समूह ने दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
पुणे पुलिस ने मृतकों की पहचान सुभाष उर्फ किसन राठौड़ और अनिल उर्फ पोपट वाल्हेकर के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि राठौड़ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। राठौड़ को पहले नवंबर 2008 में शंकर चव्हाण नाम के एक होटल व्यवसायी पर गोलियां चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राठौड़ अपनी सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था। यह भी पढ़े-Pune: मां की शर्मनाक करतूत! 15 वर्षीय बेटी से कराई अपने 28 वर्षीय प्रेमी की शादी
प्रथम दृष्टया पुणे शहर की पुलिस को संदेह है कि चव्हाण पर हमले का बदला लेने के लिए राठौड़ और उसके साथी की हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि राठौड़ और उसके दो साथी, जिसमें वाल्हेकर भी शामिल थे, लक्ष्मी नगर इलाके से दोपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे। आज तड़के करीब तीन बजे लगभग दस लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला किया। राठौड़ और वाल्हेकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राठौड़ का अन्य साथी भागने में कामयाब रहा।
मृतक किसन राठौड़ के भाई लक्ष्मण राठौड़ ने यरवदा पुलिस स्टेशन (Yerwada Police Station) में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। लेकिन पुलिस के हत्थे अब तक कोई हमलावर नहीं आया है. पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।
Published on:
12 Nov 2022 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
ट्रेंडिंग
