
प्रतीकात्मक फोटो
Pune Mundhwa News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से सामूहिक आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार की खुशियां मजबूरी के पैरों तले दम तोड़ चुकी है। इस दिल दहलाने वाली घटना में माता-पिता और उनके दो बच्चों की मौत हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुणे के मुंधवा में दंपत्ति, उनके बेटे और नाबालिग बेटी का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सभी लोग अपने आवास पर मृत पाए गए। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है। यह भी पढ़े-मुंबई: मलाड में लगा ‘हैप्पी बर्थडे’ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पोस्टर, 6 लोग गिरफ्तार
पुणे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले के मुंधवा इलाके के केशव नगर (Keshav Nagar) स्थित अपने आवास पर एक दंपति, एक 24 वर्षीय बेटे और एक 17 वर्षीय बेटी सहित परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। मृतकों की पहचान दीपक थोटे (55), उनकी पत्नी इंदु (45), उनका बेटा (24) और बेटी (17) के तौर पर हुई है। परिवार के सदस्यों कि देर रात जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है।
मुंधवा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार कथित तौर पर वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा था। अधिकारी ने कहा, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम आत्महत्या के एंगल से जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार को कुछ आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की जांच चल रही है।
Published on:
14 Jan 2023 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
