
पुणे में मां ने नाबालिग बेटी की अपने प्रेमी से शादी करवाई
Maharashtra Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक बार फिर से मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इस चौंकाने वाली घटना में एक नाबालिग लड़की की उसकी मां ने कथित तौर पर अपने 28 वर्षीय प्रेमी के साथ जबरन शादी करवा दी। इसके अलावा महिला ने 15 वर्षीय लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के चंदननगर थाना क्षेत्र (Chandannagar Police Station) का है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 36 वर्षीय महिला और उसके 28 वर्षीय प्रेमी को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बाल विवाह निषेध अधिनियम (Prohibition of Child Marriage Act) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़े-Mumbai: पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी, रोते-रोते हुई बेहोश, 4 घंटे में हो गई मौत
ऐसे उठा सच से पर्दा
चंदननगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "घटना तब सामने आई जब 15 वर्षीय पीड़िता ने एक सहपाठी को अपनी आपबीती सुनाई और फिर बात महिला सामाजिक कार्यकर्ता तक पहुंची। नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है और वह भी पीड़िता की मां (आरोपी महिला) के साथ रहता था।"
मनाने के लिए सुसाइड की धमकी दी
पुलिस अधिकारी ने कहा "आरोपी महिला ने अपनी बेटी को धमकी दी कि अगर वह इस शादी के लिए राजी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिसके बाद 6 नवंबर को अहमदनगर (Ahmednagar) के एक मंदिर में किशोर लड़की की शादी उस व्यक्ति से कर दी गई। उस व्यक्ति ने पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध स्थापित किए।“ पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Updated on:
12 Nov 2022 05:07 pm
Published on:
12 Nov 2022 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
