
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम बसपा को साथ लाए थे तो वह जीरो से 10 पर पहुंच गई थी। लेकिन अब बसपा के नंबर एक नेता हमारे पास आए गए हैं। अब 10 में से एक हटा दोगे तो उनके पास क्या बचेगा? यह बात अखिलेश ने स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रबंधन वाले कॉलेज मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में कही। वह कांशीराम व स्वामी के पिता बदलू मौर्य की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे ।
मंच पर अखिलेश की मौजूदगी ने समर्थकों का जोश बढ़ाया
स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर अखिलेश की मौजूदगी ने उनके समर्थकों का जोश बढ़ाया। इसके साथ बसपा से आए चेहरों को मंच पर जुटाकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद अखिलेश ने कांशीराम और स्वामी के पिता बदलू मौर्य की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुलायम यादव और कांशीराम ने मिलकर देश की राजनीति में बदलाव किया था। हमने भी कोशिश, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कांशीराम के अनुयायी अब हमारे साथ हैं। ये सभी एक वक्त बसपा में नंबर वन थे। अब सपा में सामाजिक आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं।
कांशीराम और नेताजी के संकल्प को सपा पूरा करेगीः अखिलेश
कांशीराम और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संकल्प को समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। सामाजिक समरसता कायम करते हुए 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी और दलितों और पिछड़ों को हक दिलाएगी। अब जनता सरकार को पहचान चुकी है। 2024 और 2027 में देश और यूपी में बदलाव होकर रहेगा।
Published on:
04 Apr 2023 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
