रायबरेली. रायबरेली डीह थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा ग्राम में दो सगे भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुई मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई वही तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सादीपुर कोटवा ग्राम निवासी शंकर लाल 82 वर्ष आज सुबह अपनी जमीन को देखने जा रहे थे। जहां पहले से मौजूद श्यामू रामू, सूरजपाल ने उनको रोक कर विवाद करने लगे।जिस पर शंकर लाल ने उनका विरोध किया जिसपर तीनों लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी ,लाठियों से हमला कर दिया। इसके चलते शंकर लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।
शंकर लाल को बचाने आये उनके लड़के ज्ञानेंद्र उर्फ गुड्डू 31वर्ष , बृजेन्द्र राम 45 उर्फ पप्पू भी गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायल अवस्था में घायलों को सीएचसी डीह ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शंकर लाल की मृत्यु हो गई वही उनके लड़के भाई को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने मारपीट करने वालों को पकड़ लिया है। घटना सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।