11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी ने रायबरेली को कहा अलविदा, अब इस सीट से गांधी परिवार का ये सदस्य लड़ेगी चुनाव

Loksabha Election 2024: 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस एक मात्र रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज की थी, जबकि, यूपी 80 सांसदों को लोकसभा में भेजती है।

2 min read
Google source verification
Sonia gandhi rajyasabha shift then Priyanka contest from Rae Bareli

Loksabha Election 2024: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। सोनिया गांधी के राज्यसभा में शिफ्ट होने के बाद अब प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। रायबरेली कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। रायबरेली सीट में अब तक कुल 16 आम चुनाव और 3 उप- चुनाव हुए हैं। जिनमें 16 बार कांग्रेस, दो बार भाजपा और एक बार भारतीय लोकदल यानी बीएलडी ने जीत हासिल की।

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी से एक मात्र रायबरेली सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी, जबकि यूपी 80 सांसदों को लोकसभा भेजती है। रायबरेली से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से तीन बार की सांसद रह चुकी हैं। वर्तमान में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस सीट से सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: रामलला के दरबार में गोवा की पूरी सरकार आज लगाएगी हाजिरी, अब तक पहुंच चुके हैं कई राज्यों के मुख्यमंत्री


सोनिया गांधी के बाद रायबरेली से कांग्रेस की तरफ से कौन लड़ेगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेता चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी या राहुल गांधी में से किसी एक की रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग बढ़ सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा ने कि रायबरेली गांधी परिवार की सीट है। यह परिवार के पास रहेगा।

रायबरेली की तरह अमेठी भी कांग्रेस का गढ़ रहा है। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर जीत दर्ज की। हालांकि, राहुल ने केरल के वायनाड से जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे।

सोनिया गांधी के लोकसभा प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा की रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग है। लोग यह भी चाहते हैं कि राहुल गांधी वायनाए और अमेठी से चुनाव लड़ें। यह उन्हें (गांधी परिवार) ही तय करना है।

रायबरेली की ताजा खबरें


बड़ी खबरें

View All

रायबरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग