
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के गदागंज इलाके में गंगास्नान को गए तीन लड़कों में से दो लड़के नदी डूब गए। दोनों की तलाश गोताखोरों ने शुरू की। रविवार सुबह करीब 18 घंटे के बाद दोनों का शव 1 किलोमीटर मिला। दोनों लड़कों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर तीन युवक गंगा नदी में स्नान करने गए थे। सेल्फी लेने के चक्कर में तीनों मोहम्मद तौहीद (18) मोहम्मद फहाद (20) और मोहम्मद शान (21) नदी में डूबने लगे। इन युवकों में केवल फहाद ही बच पाया, बाकी दोनों लड़के लापता हो गया। दोनों की तलाश स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से शुरू की लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं लगा।
इसके बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के प्रयास से एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव को लगभग 1 किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। दोनों युवकों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Updated on:
23 Jun 2024 05:58 pm
Published on:
23 Jun 2024 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
