25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुश खबर : 291 परिवारों के आशियाने का रोड़ा समाप्त, अब मिलेगा मकान

निगम के द्वारा साहेबराम नगर, प्रार्ची विहार व बड़े अतरमुड़ा क्षेत्र में जमीन की तलाश की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 27 Jul 2018, 6:44 PM IST

खुश खबर : 291 परिवारों के आशियाने का रोड़ा समाप्त, अब मिलेगा मकान

खुश खबर : 291 परिवारों के आशियाने का रोड़ा समाप्त, अब मिलेगा मकान

रायगढ़. शहरी क्षेत्र में रहने वाले २९१ परिवारों के आशियाने का रोड़ा समाप्त हो गया है। रोड़ा समाप्त होते ही निगम ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू करते हुए कदम बढ़ा दिया है। अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह रोड़ा जमीन को लेकर बना हुआ था, जमीन नहीं मिलने से निर्माण की प्रक्रिया जस की तस पड़ी हुई थी। जमीन मिलने के बाद निगम ने नजूल विभाग से भी इसकी एनओसी ले ली है।

शहरी क्षेत्र में रहने वाले ऐसे लोगों के लिए निगम को मकान का निर्माण करना है, जिनके पास मकान नहीं है। ऐसे परिवारों के लिए २९१ मकान निर्माण किए जाने की स्वीकृति कई माह पहले शासन ने निगम को दे दी थी। वहीं जब निगम के द्वारा मकान निर्माण किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गर्ई तो जमीन का रोड़ा आ गया। कई जगह तलाश करने के बाद भी निगम को पर्याप्त जमीन नहीं मिल रहा था। ऐसे में यह प्रक्रिया लंबे समय तक लटकी हुई थी। हालांकि निगम अधिकारियों के द्वारा जमीन की तलाश लगातार की जा रही थी। यह तलाश कुछ माह पूर्व समाप्त हुई। निगम के द्वारा साहेबराम नगर, प्रार्ची विहार व बड़े अतरमुड़ा क्षेत्र में जमीन की तलाश की।

Read More : बिच्छू ने मारा डंक तो पहले गए ओझा के पास, इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर से लगवाया इंजेक्शन, फिर जो हुआ पढि़ए खबर...
बताया जा रहा है कि यह जमीन नजूल विभाग के अधिन था। ऐसे में निगम ने जमीन को नजूल विभाग से लेने के लिए प्रक्रिया शुरू की। पिछले सप्ताह यह प्रक्रिया भी पूरी हो गई। ऐसे में भवन निर्माण के लिए जो जमीन का रोड़ा लटका हुआ था, वह समाप्त हो गया है। अब नगर निगम इस जमीन पर भवन निर्माण करने की प्रक्रिया की ओर कदम बढ़ा दिया है। मौजूदा समय में निर्माण करने के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।

कहां कितना बनना है मकान
साहेबराम नगर 146
्रप्राची विहार 57
बड़े अतरमुड़ा 87

दो माह बाद शुरू होगा निर्माण
विभागीय अधिकारियों की माने तो टेंडर की प्रक्रिया भी एक सप्ताह के भीतर पूरी हो जाएगी। वहीं इसके बाद टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय होगा। वहीं टेंडर खोलने के लिए एक माह का समय निर्धारित होगा। इस तरह लगभग दो माह बाद मकानों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

-शहर में गरीब परिवारों के लिए मकान बनाया जाना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अब तीन स्थानों पर जमीन मिल चुकी है, जहां मकानों का निर्माण किया जाएगा- आरके भोजसिया, ईई, नगर निगम