25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई को लेकर निगम हुआ सक्रिय, इस बरसात में डेंगू न पसार सके पांव इसलिए इतनी बार दवा का छिड़काव

- जिन कर्मचारियों को दवा छिड़काव की जिम्मेदारी दी जाएगी वे भी मास्क, दस्ताने से होंगे लैस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 6:14 PM IST

सफाई को लेकर निगम हुआ सक्रिय, इस बरसात में डेंगू न पसार सके पांव इसलिए इतनी बार दवा का छिड़काव

सफाई को लेकर निगम हुआ सक्रिय, इस बरसात में डेंगू न पसार सके पांव इसलिए इतनी बार दवा का छिड़काव

रायगढ़. बारिश शुरू होने के बाद निगम अब संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई के लिए ज्यादा फोकस कर रहा है। वहीं सामान्य स्थानों की अपेक्षा संवेदनशील क्षेत्रों में सप्ताह में चार बार दवा छिड़काव किए जाने का आदेश दिया गया है। जबकि सामान्य क्षेत्रों में एक सप्ताह में दो बार दवा का छिड़काव किया जाना है। पिछले साल वार्ड क्रमांक 10 से लेकर 20 में डेंगू की बीमारी फैली थी। ऐसे में इस साल इस बात को लेकर ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है।

पिछले साल बारिश के कुछ समय बाद डेंगू ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पांव पसार लिया था। यह बीमारी लगातार बढ़ती ही जा रही थी। हालांकि बड़ी मुश्किल से इस बीमारी को काबू किया गया। इस साल भी बारिश का समय शुरू हो गया है। ऐसे में सफाई में लापरवाही करने पर फिर से लोग बीमारी की चपेट में जा सकते हैं। इस बात को लेकर अभी भी एहतियात शुरू हो गया है। ऐसे में निगम के द्वारा नियमित रूप से सफाई कराए जाने की बात तो कही जा रही है, वहीं जो बीमारी की लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में सफाई के लिए खासा फोकस किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों ने यह स्पष्ट आदेश दिया है कि जो संवेदनशील क्षेत्र हैं, उन क्षेत्रों में सप्ताह में चार दिन दवा का छिड़काव किया जाएगा।

Read More : बिच्छू ने मारा डंक तो पहले गए ओझा के पास, इसके बाद झोलाछाप डॉक्टर से लगवाया इंजेक्शन, फिर जो हुआ पढि़ए खबर...

पिछले साल बीमारी की शुरुआत संजय कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से हुई थी और आसपास के वार्डों में फैल गई थी। ऐसे में इस बार भी संजय कॉम्प्लेक्स की सफाई पर तो जोर दिया ही गया है। वहीं इसके अलावा बीमारी फैलने की शिकायत मिलने वाले वार्ड क्रमांक १० से २० वार्डों में चार बार दवा का छिड़काव किए जाने का आदेश दिया गया है।

कर्मचारियों के पास होगा संसाधन
यह निर्णय स्वच्छता विभाग की बैठक में लिया गया। वहीं इसमें यह भी निर्देश जारी किया गया है, जिन कर्मचारियों को दवा छिड़काव की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे भी मास्क, दस्ताने से लैस होंगे, ताकि वे भी दवा छिड़काव के समय किसी दवा के प्रभाव से बीमारी की चपेट में नहीं आए। हलांकि इसकी योजना बताई जा रही है क्रियान्वयन को लेकर भी गंभीरता बरतनी होगी।

दिन के अनुसार होगा दवा का छिड़काव
सफाई विभाग के अधिकारियों की माने तो सोमवार को मेलाथियान आयल का छिड़काव किया जाएगा। वहीं मंगलवार को मेलाथियान पावडर का छिड़काव होगा। इसके बाद फिर से दोबारा गुरुवार को मेलाथियान आयल का छिड़काव होगा। वहीं इसके बाद शुक्रवार को मेलाथियान पावडर का छिड़काव होगा। सामान्य वार्डों में सोमवार को मेलाथियान आयल का गुरुवार को पावडर का छिड़काव किए जाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। ताकि महामारी की आशंका को कम किया जा सके।

-स्वास्थ्य विभाग की बैठक में बीमारी के बचाव के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसमें जो संवेदनशील इलाके हैं, उन स्थानों पर सप्ताह में चार दिन दवा का छिड़काव किया जाना है- राम कृष्ण खटर्जी, स्वच्छता प्रभारी