
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हाथियों का आतंक! ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़(photo-patrika)
CG Elephant News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में इन दिनों हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है, इस दौरान चितवाही जंगल में नहाने के दौरान एक हाथी शावक की मौत हो गई, घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम उसके शव को निकाल कर पीएम उपरांत दफनाया गया है।
इन दिनों रायगढ़ जिला के जंगल में अलग-अलग कई हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है, जिसको लेकर वन विभाग द्वारा इनकी मुवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के पाकादरहा के आरएफ 1261 के चितवाही जंगल में भी एक 19 हाथी का दल घुम रहा है, जिसमें कई शावक भी होने की जानकारी मिल रही है।
इस दौरान 24 मई को हाथियों का दल चितवाही जंगल में भ्रमण के दौरान नाला में नहा रहे थे, तभी एक शावक हाथी उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर उसके शव को बाहर निकाला गया और पीएम उपरांत उसके शव को दफनाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त शावक करीब 6 माह का था।
उल्लेखनीय है कि छाल रेंज के ग्राम सिंघीझाप में हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है। इस दल में करीब 30 जंगली हाथी शामिल हैं, जिनमें शावकों की भी बड़ी संख्या है। वन विभाग और हाथी मित्र दल के सदस्य दिन-रात हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही आसपास गांव के ग्रामीणों को हिदायत दी जा रही है कि किसी भी कार्य से जंगल न जाएं, क्योंकि इस झुंड में शावक होने के कारण इनकी आक्रमकता बढ़ जाती है।
Updated on:
26 May 2025, 2:21 PM IST
Published on:
26 May 2025, 2:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.