25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / Bee Attack: कलश यात्रा में मधुमक्खियों का अटैक, 25-30 लोग हुए घायल, मची भगदड़

Bee Attack: कलश यात्रा में मधुमक्खियों का अटैक, 25-30 लोग हुए घायल, मची भगदड़

Bee Attack: कलश यात्रा में मधुमक्खियों के अटैक से 25-30 लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना से लोगों में भगदड़ भी मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 8 Oct 2024, 1:00 PM IST

Bee Attack

Bee Attack: मधुमक्खियों के हमला से भगदड़ मच गई और 25-30 लोगों घायल हो गए जिन्हें तत्काल 112 एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही साथ इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

Bee Attack: मधुमक्खियां के झुंड ने इन पर बोला हमला

मधुमक्खियां के हमले से पहाड़ तालाब के समीप भगदड़ मच गई। मधुमक्खियां ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। जहां घायलों का तत्परता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ ऋषभ शर्मा, डॉ. मनोज चौधरी तथा पूरा स्टाफ उपचार में लग गए, जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

विदित हो कि नवोदित दुर्गा उत्सव समिति सरिया द्वारा सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर सहित आस-पास गांव से करीब 1500 लोग शामिल हुए। कलश यात्रा जब पहाड़ तालाब पहुंची और कलश में जल भर रहे तभी मधुमक्खियां के झुंड ने इन पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें: CG News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में दिलाई गई शपथ, CM साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

इससे वहां भगदड़ मच गई। लोग खुद को बचाने भागने लगे। इस दौरान कई लोग भगदड़ में गिरकर चोटिल भी हुए। जबकि मधुमक्खियां के हमले से करीब 25-30 लोगों का घायल होना बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर ऋषभ शर्मा ने बताया कि मधुमक्खी हमले से करीब 25-30 लोग उपचार के लिए पहुंचे और उनका उपचार किया गया। जबकि अधिकांश लोगों को आशिंक घायल होने पर वह एक-एक करके अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की तत्परता के कारण मधुमक्खी हमले से घायलों का उपचार होने से कोई अनहोनी नहीं हुई।

शरारती तत्वों ने छेड़ा

Bee Attack: नवोदित दुर्गा समिति के सदस्यों ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने पहाड़ तालाब के पेड़ में मधुमक्खी के छत्ते को छेड़-छाड़ किया है। जिसके कारण उक्त घटना हुई है। सरिया मे दुर्गो उत्सव के दौरान आयोजित भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

जहां पहाड़ तालाब के पास जल भरने के लिए कलश यात्रा की जत्था पहुंची हुई थी वहां पर जैसे ही कलश की पूजा-अर्चना पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा किया जा रहा था कलश यात्रा आगे बढ़ाने के लिए डीजे की धुन मेलोडी एवं कर्मा नृत्य चल रहा था वैसे ही मधुमक्खियां ने हमला कर दिया।