25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / CG Bees Attack: मजदूरों पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, एक की मौत

CG Bees Attack: मजदूरों पर मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, एक की मौत

CG Bees Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एक मजदूर की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 24 Sep 2024, 11:51 AM IST

bees

CG Bees Attack: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा में रविवार को खेत में काम करने के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बगीचा अस्पताल से इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मधुमक्खियों के हमले से 5 साल बच्चे की मौत, आंगनबाड़ी सहायिका ने नहीं बचाई जान….परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

एक मजदूर की हुई मौत

CG Bees Attack: जानकारी के अनुसार सुरजो राम पिता समल साय (45) बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतमा का रहने वाला था। वह रविवार को गजानंद सहित अन्य लोगों के साथ गांव के सरपंच के बाड़ी में टमाटर लगा रहा था। खेत के पास ही महुआ पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। एक बाज ने मधुमक्खियों के छत्ते पर चोंच से मार दिया। इससे मधुमक्खियां उड़ने लगीं और खेत में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। कुछ मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

CG Bees Attack: वहीं सुरजोराम व गजानंद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।