रायगढ़

Bird Flu in cg: प्रतिबंध के बाद भी होटलों में परोस रहे थे चिकन… आठ पर कार्रवाई, 65 हजार रुपए का जुर्माना

Bird Flu in cg: नगर निगम क्षेत्र में जांच दल द्वारा पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्ट्री मार्केट और होटलों की औचक जांच की गई।

3 min read
Feb 06, 2025

Bird Flu in cg: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में जांच दल द्वारा पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्ट्री मार्केट और होटलों की औचक जांच की गई। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर में आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल सहित 8 होटलों में औचक जांच में यहां चिकन पकाते पाया गया।

इस पर इन होटलों पर कुल 65 हजार का जुर्माना लगाया गया और चिकन पकाने को बंद कराते हुए सभी होटल प्रबंधन को बर्ड फ्लू के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाईश दी गई। इसके साथ ही पोल्ट्री मार्केट की भी लगातार जांच जारी है। होटल संचालकों को बर्ड फ्लू नियंत्रण आदेश प्रभावी होने से अवगत कराते हुए सत हिदायत दिया गया है कि इसके बाद भी अगर चिकन व अंडे का विक्रय करते हुए पाए गए तो संबंधित प्रतिष्ठान पर सत कार्रवाई की जाएगी।

Bird Flu in cg: क्षेत्र में किया जा रहा है डोर टू डोर सर्वे

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'संक्रमित जोन' में लोगों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे कर लोगों स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी दिशा-निर्देश बताते हुए सर्दी बुखार की दशा में तत्काल उपचार लेने की सलाह दी गई है। बताया जाता है कि अब तक प्रभावित क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में सर्वे किया जा चुका है। वहीं इसके बाद संबंधित क्षेत्रोें में सुरक्षा की दृष्टि से सेनेटाइजर भी किया गया।

31 जनवरी की रात कुक्कुट पालन केंद्र की मुर्गियां और अंडे किए गए थे नष्ट

चक्रधर नगर स्थित शासकीय कुटकुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का प्रकरण सामने आने के बाद पूरे 10 किलोमीटर के एरिया को सर्विलांस एरिया घोषित करते हुए मुर्गी व उसके उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी होटलों में चिकन व अंडा परोसा जा रहा था। नगर -निगम की टीम ने होटलों की जांच की और ऐसे 8 होटलों पर बर्ड फ्लू नियंत्रण आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

विदित हो कि चक्रधर नगर स्थित शासकीय कुटकुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू का प्रकरण मिलने के बाद परिसर के आवासीय क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों का टेस्ट किया गया था। उक्त टेस्ट में सभी 13 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आया है।

बर्ड फ्लू नियंत्रण आदेश जारी करने के बाद आकस्मिक रूप से जांच किया गया। जांच के दौरासन 8 होटलों में चिकन पकाते व परोसते पाया गया। जिस पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

बृजेश कुमार क्षत्रिय, आयुक्त नगर निगम

बीते 31 जनवरी की रात को चक्रधर नगर क्षेत्र स्थित कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टी होने के बाद से प्रतिबंधित क्षेत्र व सर्विलांस क्षेत्र घोषित किया गया है। कुक्कुट पालन केंद्र के 1 किलोमीटर के एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है, लेकिन इस एक किलोमीटर के परीधि में आबादी है जिसके कारण एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर सर्वे कर सैंपल कलेक्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है।

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की माने तो 1 जनवरी को कुक्कुट पालन केंद्र के अंदर स्थित आवासीय क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों का ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। 13 लोगों का सैंपल लेने के बाद दूसरे दिन रविवार को एक किलोमीटर के परीघि में बसे अन्य आम लोगों के यहां डोर टू डोर सर्वे करते हुए जहां सर्दी जुकाम से पीड़ित थे वहां से ब्लड सैंपल जांच के लिए लिया गया है। दो दिनों में 51 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

Updated on:
06 Feb 2025 12:41 pm
Published on:
06 Feb 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर