खरसिया नगर के पुत्रीशाला रोड में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक घड़ी और चश्मा दुकान में सेंधमारी पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार पुत्रीशाला रोड में पूजा वॉच एंड ऑप्टिकल के नाम से एक चश्मे की दुकान है। जिसके मालिक हरिओम छपरिया, हमेशा की तरह रविवार की रात को अपनी दुकान बंद कर अपने घर गए, वहीं सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने उनकी दुकान में सेंधमारी खबर दी तो भागते हुए दुकान पहुंचे।