शहर के लगभग प्रत्येक चौक-चौराहों पर मां दुर्गा को स्थापित किया जाता है, जिसके चलते लगभग सभी जगह पंडाल तैयार हो रहा है। जिसमें गांधी गंज, संजीवनी अस्पताल परिसर, चक्रधर नगर चौक, अबेडकर चौक, बावली कुंआ, केवडाबाड़ी चौक, कोतरा रोड, सत्तीगुढ़ी चौक, जूटमिल चौक सहित अन्य स्थानों में मां जगत जननी विराजमान होंगी।