इसी तरह की दूसरी घटना विधवा के साथ हुई है। पीड़िता ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह दो बेटों के साथ रह रही है। 18 सितंबर को उसके बेटे घर पर नहीं थे। इस समय दोपहर करीब 2 बजे के आरोपी नरेश पटेल जो कि बरमकेला क्षेत्र के ग्राम बोरे का रहने वाला है। वह वहां पहुंचा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान महिला के छोटे बेटे को आता देख नरेश पटेल मौके से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।