7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : सरसमाल के नाराज ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

CG Election 2023 : तमनार के ग्राम पंचायत सरसमाल में भी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने ग्रामीणों ने निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023 : सरसमाल के नाराज ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

CG Election 2023 : सरसमाल के नाराज ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार

रायगढ़। cg election 2023 : तमनार के ग्राम पंचायत सरसमाल में भी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने ग्रामीणों ने निर्णय लिया है। उक्त निर्णय को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल आश्रित ग्राम में भी घर-घर जाकर अवगत करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पिकनिक मना रहे थे ग्रामीण, आ धमका हाथी.. एक की ले ली जान, मचा हड़कंप

ग्रामीणों की माने तो तमनार क्षेत्र के सरसमाल व आश्रित ग्राम में कोल ब्लाक पहले एसईसीएल को आवंटित हुई थी। एसईसीएल के बाद अब निजी कंपनी को आवंटित हो गया है। शुरू से लेकर अब तक प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण रोजगार को लेकर सिर्फ ठोकर खा रहे हैं। ग्रामीणों के आजीविका का साधन कृषि भूमि भी भू-अर्जन में चला गया, जिसके कारण अब उनके पास न तो आजीविका का साधन है न ही रोजगार। इसके अलावा एनजीटी का स्पष्ट निर्देश है कि आबादी क्षेत्र से 500 मीटर दूर कोल ब्लाक होना चाहिए, लेकिन 500 मीटर के दायरे में देवलाश, सड़क व अन्य है। रोजगार व अन्य मांगों को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : घर पर काम करने के लिए बुलाया, महुआ चोरी का आरोप लगाकर मार डाला, दोषी को आजीवन कारावास

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। गांव के प्रमुख लोगों ने निर्णय लेकर प्रतिनिधि मंडल तैयार किया है जो ग्राम सरसमाल व आश्रीत ग्राम कोसमपाली में घर-घर जाकर उक्त निर्णय से अवगत कराते हुए अन्य ग्रामीणों का भी सहमति ले रहे हैं। बताया जा रहा है करीब-करीब सभी ने चुनाव बहिष्कार को लेकर सहमति दे रहे हैं।

बता रहे मजबूरी

ग्रामीण भी इस बात को मान रहे हैं कि चुनाव बहिष्कार करना गलत है, लेकिन इसे वे अपनी मजबूरी बता रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए गांव में अब तक कोई प्रत्याशी नहीं आया है और अब आने भी नहीं देंगे। गांव के द्वार से ही प्रत्याशियों को हाथ जोड़कर वापस लौटने की की अपील की जाएगी।