CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूल के छात्र इस बार नए डिजाईन व रंग के यूनिफार्म में नजर आएंगे। इस बार शासन ने सरकारी स्कूल के यूनिफार्म के रंग व डिजाईन में बदलाव किया है। 16 जून से शिक्षण सत्र शुरू हो गया है, लेकिन शासन से मिलने वाला युनिफार्म स्कूलों तक नहीं पहुंचने के कारण अब तक छात्र पिछले सत्र मिले पुराने यूनिफार्म का उपयोग कर रहे थे तो वहीं कुछ छात्र जो नव प्रवेशी हैं वे रंग-बिरंगे यूनिफार्म में नजर आ रहे थे, लेकिन जल्द ही अब ये छात्र नए रंग के यूनिफार्म में नजर आएंगे।