
Snake News: बारिश का सीजन शुरू होते ही सांपों का निकलना शुरू हो गया है। कुछ पहले कुर्मापाली गांव के एक ग्रामीण की बाड़ी से सांप अजगर के 11 अंडे मिले थे। यह अंडे काफी खराब स्थिति में थे।
ऐसे में अंडे के अंदर सांप के बच्चों की जीवित रहने की उमीद कम थी। सर्प रक्षक टीम ने रेस्क्यू कर अंडे को अपने संरक्षण में रखा। अब उन अंडों से 13 अजगर के बच्चों ने जन्म लिया है। सर्परक्षक एंड एनिमल रेक्स्यू टीम के पदाधिकारियों ने बताया कि अंडों की हालत बहुत खराब थी, पर उन्हें 60 वाट के बल्ब के नीचे एक निश्चित दूरी बना कर रखा गया। अजगर के सभी बच्चे सुरक्षित हैं। वनकर्मियों की मौजूदगी में सुरक्षित जंगल में छोडे जाने की तैयारी की जा रही है।
सर्परक्षक एंड एनिमल रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि इसी तरह कोतरलिया के पतरापाली में भी एक कुंए में 11 कोबरा सांप होने की जानकारी मिली। ऐसे में रेस्क्यू टीम पहुंची और सांपों को बाहर निकाला। इसमें कुछ छोटे कोबरा सांप की हालत खराब थी। इनमें से पांच सांपों को गर्म स्थान पर रख कर उन्हें सामान्य किया गया। इन्हें भी जंगल में छोड़ा जाएगा। डीएफओ स्टायलो मंडावी का कहना है कि इसकी जानकारी सर्परक्षक समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें दी गई है।
Published on:
23 Jul 2024 05:23 pm
