
डीसीपीयू के अधिकारी ने एसपी से की लिखित शिकायत
रायगढ़. चक्रधर बाल सदन से बर्खास्त अधीक्षिका से जिला बाल संरक्षण अधिकारी काफी सहमे हुए हैं। उनकी माने तो बर्खास्त अधीक्षिका, उन्हें किसी झूठे मामले में फंसाने का लेकर साजिश रच रही है। जिसका खुलासा होने के बाद अधिकारी ने एसपी से लिखित में शिकायत की है। एसपी को एक बात-चीत की सीडी भी दी गई है। जिसमें इस बात की पुष्टि होने का दम भरा जा रहा है। बहरहाल, पुलिस के आला अधिकारी ने इस पूरे मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
चक्रधर बाल सदन की अव्यवस्था व लगातार आ रही शिकायतों की जांच के उपरांत पुष्टि होने के बाद स्थानीय अधीक्षिका सविता साव को बर्खास्त करते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। हलांकि रायगढ़ कलक्टर शम्मी आबिदी ने इसकी अनुशंसा की थी और महिला बाल विकास विभाग द्वारा बर्खास्तगी का आदेश निकाला गया था। पर इन सभी बातों को लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपक डनसेना को झूठे केस में फंसाए जाने की चिंता सता रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला बाल सरंक्षण अधिकारी दीपक ने 2 जुलाई को एसपी दीपक झा से एक शिकायत की है। उक्त शिकायत में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अनाथालय की बर्खास्त अधीक्षिका सविता सवा उनके खिलाफ साजिश कर झूठे मामले में फंसाने की तैयारी कर रही है।
अधिकारी ने अपनी शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया है कि अनाथालय की एक पूर्व कर्मचारी को पैसे का लालच देकर इस मामले मं गुमराह किया जा रहा है। जिससे मेरे साथ ही जिला महिला संरक्षण अधिकारी चैताली विश्वास राय को भी निशाना बनाया जा रहा है। एक पुराने मामले में मेरा व चैताली का नाम घसीटने की कवायद की जा रही है। अधिकारी की माने तो अधीक्षिका मुझे फंसाने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कह रही है। अधिकारी की लिखित शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
घरघोड़ा निवासी युवती की ले रहे मदद
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ने अपने आवेदन में एक घरघोड़ा क्षेत्र की युवती का भी उल्लेख किया है। जो पहले नाबालिग थी और अनाथालय में निवासत थी। उसे भी गुमराह कर मेरे खिलाफ साजिश रचने की कवायद की जा रही है। विदित है कि घरघोड़ा क्षेत्र की उक्त युवती ने कलक्टर के पास शिकायत की थी। जिसमें उसने अपना बयान बदलवाने को लेकर दबाव डालने की शिकायत की थी
Published on:
7 Jul 2018, 9:08 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.