
शिक्षकों को मानसिक उत्पीडऩ पहुंचने की बात
साल्हेओना. रायगढ़ एबीईओ द्वारा बरमकेला क्षेत्र के शासकीय प्रायमरी स्कूल बरगांव में आकर नशे की हालत में गलत तरीके से निरीक्षण करने की शिकायत बीईओ बरमकेला से की गई है। साथ ही स्कूल के पदस्थ शिक्षकों ने उनके अव्यवहारिक निरीक्षण से शिक्षकों को मानसिक उत्पीडऩ पहुंचने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षकों ने अपनी शिकायत में बताया है कि संजय कुमार पटेल रायगढ़ ब्लाक में एबीईओ के पद पर रहते हुए गुरुवार दोपहर को ग्राम झलमला से ग्राम बरगांव में बाराती के रूप में आया था। शिक्षक-शिक्षिकाओं का आरोप है कि वह नशे की हालत में प्रायमरी स्कूल में दोपहर सवा एक बजे निरीक्षण करने अपने बाराती साथियों के साथ पहुंचा और पद का रौब दिखाते हुए निरीक्षण पंजी में आकस्मिक अवकाश में रहे शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शा दिया।
इस पर आपत्ति की गई तो उल्टा एबीईओ संजय कुमार पटेल ने महिला शिक्षिका का फोटो खींचकर दुव्यर्वहार करने लगा और कुछ देर तक वहीं पर रहने के बाद चला गया। इसके बाद स्कूल से निकलकर बारात में शामिल होकर नाचने लगा।
इसकी जानकारी सरपंच मोतीराम चौहान व ग्रामीणों को लगी तो पुन: एबीईओ पटेल को बुलाकर उनसे निरीक्षण करने का आदेश की कापी मांग करने पर उसने कहा कि मुझे किसी का आदेश की जरूरत नहीं है कहीं पर जांच निरीक्षण कर सकता हूं। ऐसा कहकर चलते बना। इस तरह से एक अधिकारी द्वारा गौर जिम्मेदाराना हरकत से आहत होकर बरगांव स्कूल के शिक्षकों व सरपंच ने बीईओ को बरमकेला से लिखित में एबीईओ संजय कुमार पटेल की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
उठ रहे सवाल
रायगढ़ क्षेत्र का एक एबीइओ द्वारा दूसरे क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कि जाने की खबर बरमकेला बीईओ कार्यालय तक पहुंची तो खलबली मच गई और कहा जाने लगा कि वह बारात में आया था या फिर निरीक्षण करने, वहीं छुट्टी में था तो निरीक्षण कैसे कर सकता है? कई सवाल उठने लगे हैं ऐसे में विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। लोगों में चर्चा का भी माहौल बना है।
-नशे की हालत में कोई कैसे निरीक्षण कर सकता है। बरगांव कुछ काम से गया था तो क्या स्थिति है देखने चला गया और निरीक्षण में जो मिला उसे बीईओ बरमकेला और डीईटो को अवगत करा दिया हूं। मैं नशे में नहीं था और न बाराती बना था।
-एसके पटेल, एबीओ, रायगढ़
Published on:
7 Jul 2018, 6:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.